दमिश्क़ सरकार ने कहा है कि वह जेनेवा वार्ता के अगले चरण में भाग लेने के लिए तैयार है।सीरिया के विदेश उपमंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने कहा कि आगामी दस फ़रवरी को होने वाली वार्ता में सीरियाई प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा ताकि सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान के विषय पर होने वाली वार्ता को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम इस चरण में जेनेवा-1 समझौते के प्रत्येक अनुच्छेद और भाग पर बहस करेंगे। जून 2012 में हुए जेनेवा-1 समझौते में सीरियाई सरकार और विरोधियों के प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं हुए थे और सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों ने कहा था कि वर्तमान सरकार और विरोधियों के प्रतिनिधियों पर आधारित नई सरकार का गठन हो, हिंसा पर तत्काल अंकुश लगाया जाए, हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में मानवताप्रेमी सहायता पहुंचाई जाए और झड़पों के दौरान गिरफ़तार किए गए लोगों को रिहा किया जाए।ज्ञात रहे कि जेनेवा-1 के बाद गत 22 जनवरी को जेनेवा-2 सम्मेलन हुआ था जिसमें सीरियाई सरकार के प्रतिनिधिमंडल और विरोधियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया और एक दिन के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद दस दिन तक दोनों प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता हुई।
6 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 503913
सीरिया के विदेश उपमंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने कहा कि आगामी दस फ़रवरी को होने वाली वार्ता में सीरियाई प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा ताकि सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान के विषय पर होने वाली वार्ता को आगे बढ़ाया जाएगा